विदिशा l कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड (कृभको), विदिशा द्वारा ग्राम ठर्र, जिला विदिशा में एक मृदा परीक्षण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निम्नानुसार रहे—
• श्री आर. डी. पंथी जी (ब्रांच मैनेजर, ठर्र/पिपरहुंटा)
• श्री पर्वत सिंह जी (प्रगतिशील किसान)
• श्री महेंद्र रघुवंशी जी (प्रगतिशील किसान)
इस अवसर पर ग्राम ठर्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विकाश राणा (क्षेत्रीय प्रतिनिधि प्रशिक्षु), कृभको विदिशा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कृभको के स्वर्णिम इतिहास एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रत्येक दो वर्ष में खेत की मिट्टी का परीक्षण करवाना आवश्यक है, जिससे भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों की स्थिति की सही जानकारी प्राप्त हो सके तथा आवश्यकतानुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग किया जा सके।
उन्होंने किसानों को मिट्टी का नमूना लेने की सही विधि, मृदा परीक्षण से होने वाले लाभ, तथा कृभको द्वारा संचालित निःशुल्क मृदा परीक्षण सेवा के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के अंत में विकाश राणा (क्षेत्रीय प्रतिनिधि प्रशिक्षु), कृभको विदिशा द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित किसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।