जबलपुर कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में कृषि से जुड़े विषयों को लेकर किसान संघों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्‍होंने कृषि संबंधी समस्‍याओं के समाधान पर विस्‍तृत चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। बैठक में मुख्‍य रूप से खाद, बिजली और नहरों से पानी की उपलब्‍धता पर चर्चा की गई। कलेक्‍टर श्री सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसानों की समस्‍याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि कृषि संबंधी अन्‍य गतिविधियों को अपनाकर किसान न केवल आय बढ़ा सकते हैं बल्कि आय में निरंतरता भी प्राप्त कर कर सकते हैं।

बैठक में भारतीय किसान संघ के संभागीय उपाध्‍यक्ष श्री दामोदर पटेल, श्री मुकुल पचौरी सहित विभिन्‍न किसान संघों के पदाधिकारी एवं सदस्‍य तथा कृषि से जुड़े विभागों के अधिकारी मौजूद थे।