मुंबई l मशहूर अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने कॉकरोच जनता पार्टी के वायरल अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद इंटरनेट पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। दिलचस्प बात यह है कि कोंकणा इस अकाउंट को छोड़ने वाली पहली बड़ी हस्ती बन गई हैं, जबकि अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा और ईशा गुप्ता जैसी हस्तियां अब भी इसे फॉलो कर रही हैं।