भोपाल l राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने प्रदेशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।उन्होंने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का प्रमुख उत्सव है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। यह पर्व लोगों के जीवन में उल्लास, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करता है।

मंत्री श्री वर्मा ने नागरिकों से सुरक्षित एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों के साथ हर्षोल्लास से होली मनाने की अपील की। साथ ही सभी नागरिकों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियों और उत्साह के नए रंग लेकर आए।