सिंगरौली जिले के ग्राम कंन्जी निवास राम प्रताप शाह  के खेत में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब का निर्माण कराया गया है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत खेत तालाब बनने से राम प्रताप को अब फसल की सिंचाई के लिए अब सुगमता से पानी उपलंब्ध रहेगा। उनका परिवार अब बहुत खुश है।  अपनी खुशी व्यक्त करते हुए राम प्रताप ने कहा  सिंचाई का और कोई साधन न होने पर पहले खेती के लिए पूरी तरह से वर्षा जल  पर निर्भर रहना पड़ता था। जिस वर्ष अच्छी बारिश नहीं होती थी। उस वर्ष सिंचाई के अभाव में फसलें खराब हो जाती थी। जिससे सारी मेहनत एवं पूँजी व्यर्थ चली जाती थी। पर अब खेत तालाब बनने से सिंचाई की समस्या दूर हो गई है। साथ ही मैं इस तालाब में मछली पालन भी कर सकूँगा। जिससे अतिरिक्त आमदनी होगी तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसान रात प्रताप ने इस योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया है।