कृषि विज्ञान केन्द्र टीकमगढ़ द्वारा कार्यालय परिसर एवं चयनित गांव कौड़िया, हसगोरा एवं मोहबिया में 23 जून से 12 जुलाई 2024 तक एक पेड़ मां के नाम अभियान अर्न्तगत कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा एवं संचालक विस्तार सेवायें डॉ. डी.पी. शर्मा, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार फलदार एवं इमारती पौधो का वृहद वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है। केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.एस. किरार, डॉ. आर.के. प्रजापति, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. यू.एस. धाकड़, डॉ. एस.के. जाटव, डॉ. आई.डी. सिंह, श्री हंसनाथ खान, श्री जयपाल छिगारहा एवं मनोहरलाल चढ़ार द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत रोपित किये गये 1000 पौधो में नीम, पीपल, शीशम, जामुन, कटहल, बेल, सागौन, बॉंस, नीबू आदि केन्द्र पर और कृषको के खेतो की मेड़ो पर वृक्षारोपण किया गया है।
वृक्षारोपण का कार्य राष्ट्रीय नवाचार जलवायु समुत्थानशील परियोजना अन्तर्गत किया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्य पर्यावरण एवं मृदा संरक्षण के लिये महत्वपूर्ण है। वृक्ष हमारे जीवन, जल, जमीन एवं जलवायु सभी के लिये आवश्यक है। वर्तमान में कृषि भूमि पर भवन निर्माण कार्य बहुत ही तेजी से चल रहे है और जंगलो की कटाई भी बहुतायत से हो रही है जिसके कारण पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। पर्यारवरण में जहरीली गैसो के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम से वृहद व वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।