भिंड l  दिनांक 20 अगस्त 2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, लहार, जिला भिंड में पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी के अंतर्गत उर्वरक संवर्धनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदन और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद कृभको के क्षेत्रीय प्रतिनिधि श्री अभिषेक मोदी ने संस्था का परिचय दिया और कृभको के उत्पादों जैसे राइजो सुपर, पीडीएम, जिंक और सिटी कंपोस्ट का उपयोग एवं फायदों बारे में जानकारी दी एवं  कृषकों के उत्साहवर्धन हेतु राइजोसुपर एवं संतुलित उर्वरक उपयोग की कृभको पी आर की वीडियो भी दिखाई गई ।
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉक्टर एस.पी. सिंह ने किसानों को खेती के पारंपरिक तरीकों से हटकर जैविक खेती की तरफ बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीवामृत और बीजाम्रत जैसे जैविक खाद बनाने और उनके फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कैसे कृभको के उत्पाद, जैसे कंपोस्ट, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाते हैं और लंबे समय में पैदावार को मजबूत करते हैं। डॉक्टर सिंह ने पशुपालन को कृषि का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि दोनों को साथ मिलाने से खेती अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनती है।
कृषि विज्ञान केंद्र के सॉइल साइंटिस्ट, डॉ. बी.पी.एस. रघुवंशी ने किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खरपतवार नियंत्रण के आधुनिक तरीक़ों पर ज़ोर देते हुए बताया कि सही समय पर निराई-गुड़ाई करने और जैविक उपायों को अपनाने से पैदावार में सुधार होता है। साथ ही, उन्होंने कृषि के साथ पशुपालन को एकीकृत करने की सलाह दी, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकती है। मिट्टी परीक्षण के महत्व के बारे में उन्होंने बताया कि नियमित रूप से मिट्टी की जाँच कराने से उर्वरकों का संतुलित प्रयोग किया जा सकता है, जिससे लागत घटती है और ज़मीन की सेहत बनी रहती है। डॉ. रघुवंशी ने रासायनिक खादों के कम उपयोग के लिए प्रेरित किया और प्रधानमंत्री प्रणाम योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की।
एवं कार्यक्रम के अंत में श्री अभिषेक मोदी द्वारा सभी किसानों एवं अतिथियों  का धन्यवाद किया गया एवं कृभको के उत्पादों जैसे राइजो सुपर, पीडीएम, जिंक और सिटी कंपोस्ट का उपयोग करने का आग्रह किया गया।