... और जब लाठी लेकर सड़क पर आ गई आदिवासी महिलाएं
शिवपुरी के पिछोर के मानपुर गांव में आज आदिवासी महिलाओं ने गांव में बिक रही अवैध शराब की दुकानों पर हल्ला बोल दिया और दुकानों से शराब के क्वार्टर बोरियों में भर के थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। मानपुर गांव की आदिवासी महिलाओं ने थाने का घेराव किया और थाने के कैंपस में शराब के क्वार्टर रख दिए और थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की । आदिवासी महिलाओं का कहना है कि हमारे गांव में चारों तरफ शराब बिक रही है जिसके कारण हमारे परिवार के अधिकतर व्यक्ति शराब में डूबे रहते हैं l


