बीज परीक्षण में अनियमित्ता पाए जाने पर बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त
दतिया / खरीफ सीजन 2025 में जिले के बीज निरीक्षकों द्वारा जिले के विभिन्न बीज विक्रेताओं की प्रतिष्ठानों से बीज नमूने लेकर परीक्षण हेतु बीज परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए थे। बीज परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा प्राप्त बीज नमूनों के परिणाम जिला कार्यालय में उपलब्ध कराए गए। जिसमें भाण्ड़ेर के मेसर्स ‘साई अग्रोनार’ संचालक रवि पटेल, मेसर्स ‘गांगोटिया महादेव कृषि सेवा केन्द्र’ भाण्ड़ेर प्रा. अंकित गांगोटिया, मेसर्स ‘संस्कृति खाद बीज भण्ड़ार’ भाण्डेर प्रा. सत्येन्द्र सिंह यादव तथा मेसर्स ‘रननगढ़ कृषि सेवा केन्द्र’ तालग्राम प्रो. मोहित सिंह राजपूत के प्रतिष्ठानों से लिए गए बीज नमूने अमानक पाए गए। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग दतिया द्वारा बीज अधिनियम 1966 की धारा 7 तथा बीज नियंत्रण आदेश 1983 के नियमों के अंतर्गत संबंधित बीज विक्रेताओं के बीज लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं।



