घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ , वाहनों को किया क्षतिग्रस्त, घर छोड़कर भागा परिवार
झाबुआ के गोपालपुरा गांव में एक प्रेम विवाह को लेकर जमकर हंगामा मच गया है। गांव के ही मनोहर ने रवीना से प्रेम विवाह किया है इसके बाद रवीना के परिवार वालों ने मनोहर के घर में जाकर जमकर मारपीट की है ,जानलेवा हमला किया है ,घर में तोड़फोड़ कर सोना ,चांदी और नगदी लूट कर ले गए हैं l वहीं ट्रैक्टर ,ट्राली तक को क्षतिग्रस्त कर दिया है l दहशत के मारे मनोहर का परिवार घर छोड़कर भाग गया है वहीं उनके मवेशी भूख और प्यास से दम तोड़ रहे हैं l पुलिस ने लूट और डकैती का मामला दर्ज करने की बजाय सामान्य मामला दर्ज किया है l परिवार ने एसपी से गुहार लगाई है कि वह कड़ी कार्रवाई करें ताकि वह अपने घर में सुरक्षित रह सके l



