चौकाने वाला खुलासा : जब लूट का शिकार ही निकला लूट का खिलाड़ी
दिनदहाड़े 65 ग्राम सोना चोरी की “फिल्मी कहानी” का क्लाइमैक्स कुछ ही घंटों में सामने आ गया। मामला पुलिस थाना नीमच केंट क्षेत्र का है, जहां मुनीम ने खुद को पीड़ित दिखाकर सेठ को चकमा देने की पूरी पटकथा रच डाली।
कहानी ऐसी सुनाई गई मानो शहर में जेबतराशों का गैंग सक्रिय हो गया हो—12 लाख का सोना जेब से गायब और गली में अज्ञात बदमाश फरार! लेकिन जैसे ही मामला पहुंचा निलेश अवस्थी तक, स्क्रिप्ट की परतें खुलने लगीं।
सीसीटीवी ने सच्चाई की गवाही दी।
तकनीकी जांच ने कहानी पर सवाल खड़े किए।
और जब पुलिस ने सधे हुए अंदाज़ में पूछताछ की, तो ‘लूट का शिकार’ ही ‘लूट का खिलाड़ी’ निकला।



