मास्टर चाबी से SBI के ATM में लूट करने वाले गिरफ्तार
भोपाल l थाना शाहपुरा पुलिस द्वारा एटीएम मशीन से छेडछाड कर नगदी निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश...
आरोपियो द्वारा मास्टर चाबी से एसबीआई एमटीएम मशीन को खोल कर देते थे वारदात को अंजाम...
आरोपियो के कब्जे से मास्टर चाबी एवं अन्य सहायक उपकरण किये गये बरामद, साथी आरोपियो को छपरा बिहार भागने के दौरान रास्ते से किया गिरफ्तार...
घटना का विवरणः.
दिनांक 06-07-2026 को फरियादी विवेक चौरिया पिता स्व श्री किशोर चौरिया उम्र 36 साल निवासी 192 सौरभ कालोनी चांदबड भोपाल ने थाना उपस्थित आकर एक शिकायत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शाहपुरा क्षेत्रान्तर्गत SBI एटीएम मशीन से दिनांक 22-06-2026 से 06-07-2026 के मध्य छेडछाड कर एवं एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचाकर चोरी करके नगदी निकालने संबंधी शिकायत प्रस्तुत किया जो थाना शाहपुरा में अप.क्र. 362/2026 धारा 331(3), 324(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपियो की तलाश के संबंध में पुलिस आयुक्त श्री संजय कुमार, अति. पुलिस आयुक्त (का.व्य.) श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त जोन-01, श्री अखिल पटेल के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके पालन में थाना शाहपुरा भोपाल में पंजीबद्ध अप.क्र. 362/2026 धारा 331(3), 324(4), 305(ए) बीएनएस के आरोपियो की गिरफ्तारी एवं मशरूका बरामदगी के संबंध में अति. पुलिस आयुक्त जोन-01 श्रीमति रश्मि अग्रवाल दुबे एवं सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज संभाग भोपाल श्री उमेश तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. संतोष मरकाम द्वारा मुखबिर तंत्र विकसित किया गया।
विवेचना के दौरान दो संदेहियो मोहम्मद सागीर पिता मो. हसनैन उम्र 26 साल नि. ग्राम खलपुरा जिला छपरा बिहार एवं आसिफ आलम पिता मो. जुनैद आलम उम्र 25 साल नि. सारंग टाउन जिला छपरा बिहार को अभिरक्षा मे लेकर हिकमत-अमली से पूछताछ की गई जिनके द्वारा एसबीआई एटीएम मशीन मे छेडछाड कर पैसे निकालने की घटना अपने अन्य चार साथियो के साथ करना स्वीकार किया। प्रकरण के अन्य चारो आरोपी छपरा बिहार के निवासी थे जो बलेनो कार क्र. बी.आर. 01 एफ.ए. 3977 से छपरा बिहार जाने की ओर भागने की जानकारी प्राप्त हुई जिन्हे थाना शाहपुरा टीम द्वारा तेदूखेडा जिला नरसिंहपुर से पकड़कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिनके द्वारा उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया गया आरोपियो के कब्जे से नगदी 40000/- रू, एक बलेनो कार, कुछ एटीएम कार्ड तथा एटीएम मशीन की मास्टर चाबी व पुष्टे की पत्तिया बरामद कर जप्त किया गया एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी आरोपियो का दिनाँक 13/07/26 तक का पी.आर. प्राप्त किया गया।
वारदात का तरीकाः-
आरोपियो द्वारा एटीएम मशीन को मास्टर चाबी से खोलकर अन्दर नगदी ट्रे को तिरछा कर दिया जाता था जब कोई कस्टमर पैसे निकालने आता था तो उसके खाते से पैसे निकल जाते थे और मशीन के नगदी ट्रे मे फंस जाते थे फिर कस्टमर के जाने के बाद आरोपियो के द्वारा वापस मशीन को खोलकर पैसे निकाल लिये जाते थे ।
सराहनीय भूमिकाः-
निरीक्षक संतोष मरकाम थाना प्रभारी थाना शाहपुरा, उनि. हरीश गुजरभोज, प्र.आर. नितिन सोनी, प्र.आर. सुरेन्द्र यादव, प्र.आर. राजेश सिंह,प्र.आर.शेख अनीस, प्र.आर.नीलेन्द्र तिवारी, आर. मानेन्द्र तिवारी, आर. भानू प्रताप सिंह, आर. बाबूलाल जाटव, आर. विष्णु यादव, आर.पुष्पेन्द्र भदौरिया एवं आर. शिव शंकर (जोन-1 साईबर आफिस) की सराहनीय भूमिका थी।
आरोपीगण
1. मो. सागीर पिता मो0 हसनैन उम्र 26 साल नि0 ग्राम खलपुरा जिला छपरा बिहार(बिहार मे ही ड्राईवरी करता है)
2. आसिफ आलम पिता मो0 जुनैद आलम उम्र 25 साल नि0 सारंग टाउन जिला छपरा बिहार(टेंट लगाने का काम करता है)
3. विपुल कुमार उर्फ सोनू पिता रूपेष कुमार उम्र 23 साल नि0 फतेहपुर जिला गया बिहार(आईईएस कालेज भोपाल मे पढ़ता था पिछले साल ही बीटेक हुआ है)
4. प्रिंस कुमार गुप्ता पिता मनोज कुमार गुप्ता उम्र 22 साल नि0 छोटकी देल्हा जिला गया बिहार (टीईटी कालेज भोपाल मे पढ़ता था पिछले साल ही बीटेक हुआ है आयोध्या नगर मे किराये से रहता है)
5. साकेत खेतान पिता कृष्ण मुरारी खेतान उम्र 41 साल नि0 गांधी चौक छपरा सारण बिहार (बिहार मे ही कपड़े की दुकान पर काम करता है)
6. साहिल अली पिता नासिर अली उम्र 23 साल नि0 जिला छपरा बिहार(बीकाम जिला छपरा से कर रहा है)
--


