बिहार विधानसभा चुनाव : तीसरे नंबर पर रहे लालू के बड़कू
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव चुनाव हार गए हैं, 27वें तथा अंतिम राउंड की गिनती में एनडीए घटक दल एलजेपीआर के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह 87641 वोट पाकर जीत गए। राजद के मुकेश कुमार रौशन 42644 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे, जबकि तेज प्रताप यादव 35703 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे और बुरी तरह से हार गए।



