दमोह l शासकीय शिक्षा महाविद्यालय छतरपुर में आयोजित जोन स्तरीय विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दमोह की छात्रा लक्ष्मी यादवस्वाति अहिरवालकिरण पटेलहेमा अहिरवाल, यशोदा राठौरहर्षिता गोस्वामी व आयुषी राजपूत ने श्रेष्ठ आहार मोटा अनाज विषय पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्य अर्चना जैन एवं नीतू सिंह ठाकुर के निर्देशन में छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

            जिला विज्ञान अधिकारी मोहन राय ने बताया पूर्व में भी प्राचार्य अर्चना जैन के निर्देशन में दमोह जिले की नाटिका टीम ने नेशनल स्तर पर मुंबई में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर कई पुरस्कार अपने नाम किए थे। छात्रों की इस कामयाबी पर जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमासहायक संचालक नन्हे सिंह ठाकुर, ए.डी.पी.सी. एस.के. असाटी, प्राचार्य डीके मिश्रा, रमेश व्यास, डॉ आलोक सोनवलकर सहित अनेक प्राचार्य एवं विज्ञान के शिक्षकों द्वारा संपूर्ण टीम को शुभकामनाएं दी गई।