छतरपुर l नौगांव में दो सगी मुस्लिम बहनों द्वारा दो हिंदू भाइयों से प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है। लगभग 5 दिनों से लापता इन बहनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का वीडियो वायरल किया है। जिसकी जानकारी मिलते ही लड़कियों के परिजनों और समुदाय के लोगों ने स्थानीय थाने का घेराव कर जमकर हंगामा कर दिया।  वीडियो में दोनों हिंदू भाइयों के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं और हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह करने का दावा कर रही हैं।