तो गर्दन उतार लाता... प्रेमानंद जी महाराज को मिली धमकी
मथुरा l संत प्रेमानंद जी महाराज ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने लड़के-लड़कियों के चरित्र पर कहा था कि 100 में से दो चार लड़कियां ही पवित्र हैं। यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था l सतना के एक युवक ने फेसबुक पर धमकी भरे अंदाज में लिखा कि महाराज अगर मेरे घर के बारे में बोलता तो मैं उसकी गर्दन उतार लाता। फिर चाहे प्रेमानंद हो या कोई और। इसके बारे में जब वृंदावन के संतों को जानकारी हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।


