सूडान में मस्जिद पर किया ड्रोन हमला, नमाज के वक्त बनाया निशाना
सूडान के अल फशर में शुक्रवार तड़के एक मस्जिद पर हुए ड्रोन हमले में 70 नमाजी मारे गए। स्थानीय डॉक्टरों के संगठन ने कहा कि मस्जिद में प्रार्थना कर रहे बुजुर्गों और बच्चों समेत दर्जनों लोगों को रैपिड सपोर्ट फोर्सेज ने निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मस्जिद मलबे में तब्दील हो गई।सूडान में गृहयुद्ध अप्रैल 2023 से जारी है, जब सेना और आरएसएफ के कमांडरों के बीच सत्ता को लेकर संघर्ष शुरू हुआ था। इस लड़ाई ने पूर्वोत्तर अफ्रीकी देश को बर्बाद कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अब तक 40,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और 1.2 करोड़ विस्थापित हुए हैं। अल फशर पिछले एक साल से संघर्ष का केंद्र बना हुआ है और यह सेना का दारफुर में अंतिम ठिकाना बचा हुआ है।



