रिची रिचर्डसन द्वारा भेजे गए मेल में लिखा है कि मुझे आईसीसी ने दो रिपोर्ट हैंडल करने को भेजी हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव के मैच प्रजेंटेशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए गए बयान को लेकर दो शिकायतें दर्ज कराई थीं। सारी रिपोर्ट को देखने और सबूतों को जांचने के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि सूर्यकुमार यादव द्वारा दिए गए बयान ने खेल की भावना को क्षति पहुंचाई है। इससे उनके खिलाफ आरोप बनता है। इस मेल में कहा गया है कि, सूर्यकुमार यादव इस आरोप को नहीं मानते हैं तो इस पर सुनवाई होगी। उस सुनवाई में मेरे अलावा सूर्या और पीसीबी प्रतिनिधि शामिल होंगे।