शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक शिक्षक कल्याण सिंह लोधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या 6 साल पुराने लूट के एक मामले में समझौता न करने की पुरानी रंजिश में की गई थी।
छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की मुख्य वजह मुरारी लोधी से जुड़े छह साल पुराने लूट के मामले में मृतक का समझौता न करना बताया जा रहा है।