आईपीएल 2026 में मध्यप्रदेश के मंगेश दिखाएंगे अपना जलवा
छिंदवाड़ा। IPL के 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया गया। इस ऑक्शन में छिंदवाड़ा जिले के प्रतिभाशाली ऑलराउंडर मंगेश यादव पर बड़ी बोली लगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मंगेश यादव को 5 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है। यह मंगेश यादव के करियर का ऐतिहासिक पल है, क्योंकि यह पहला मौका होगा जब वह आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। मंगेश बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और उपयोगी बल्लेबाज हैं। वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जबलपुर संभाग टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है।



