MP - मचा बवाल, सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन, NH पर लगाया जाम, माहौल तनावपूर्ण
मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में किसी असामाजिक तत्व ने गाय के बछड़े का सिर काटकर हनुमान मंदिर के पीछे फेंक दिया l जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों में आक्रोश फैल गया इसके बाद नाराज हिंदू संगठनो और ग्रामीणों ने NH 552 पर जाम लगा दिया और कड़ी कार्रवाई की मांग की l मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाईश दी है l भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, पुलिस अब उस असामाजिक तत्व की तलाश में जुटी है जिसने बछड़े का सिर काट कर हनुमान मंदिर के पीछे फेंका था l पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है l



