मंडला l पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में मंडला पुलिस प्रीमियर लीग 2026 का फाईनल गुरूवार को खेला गयाफाईनल मैच के साथ ही लीग का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशरामकलेक्टर श्री सोमेश मिश्रापुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्माडिप्टी कमांडेंट श्री प्रदीप शेंडेएसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्राअसिस्टेंट कमांडेंट श्री बलवीर चावण्ड एवं अन्य अधिकारी,बटालियन के जवानहोमगार्ड सहित अन्य खिलाड़ी और दर्शक मौजूद थे।

            फाइनल मैच 35वी बटालियन एसएएफ स्ट्राइकर एवं हेडक्वार्टर हाईफ्लेम के मध्य खेला गया। एसएएफ स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हेडक्वार्टर हाईफ्लेम की टीम 10 ओवर में 62 रन ही बना सकी। इस प्रकार एसएएफ स्ट्राइकर टीम 28 रनों से विजेता घोषित हुई। फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसएएफ स्ट्राइकर टीम के गेंदबाज श्री हरिओम बघेल को प्लेयर ऑफ द मैच” प्रदान किया गया।

            समापन अवसर पर जिला पंचायत श्री कुशराम द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन पुलिस विभाग में शारीरिक फिटनेसमानसिक सुदृढ़ताअनुशासन एवं टीम भावना को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस प्रकार के खेल आयोजन पुलिसकर्मियों के लिए तनाव से मुक्तिऊर्जा एवं कार्यक्षमता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं। इस लीग के माध्यम से नशामुक्तिसड़क सुरक्षाहेलमेट उपयोगयातायात नियमों के पालन एवं स्वस्थ जीवनशैली जैसे सामाजिक संदेशों का भी प्रभावी प्रसार किया गया।