गर्मी का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगता है। मच्छर न केवल चैन की नींद छीन लेते हैं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देते हैं।लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं, जो मच्छरों को दूर रखते हैं। 4–5 लहसुन की कलियां पानी में उबालें, ठंडा होने पर इसे स्प्रे बोतल में भर लें। इस घोल को खिड़कियों, दरवाजों और कोनों में छिड़कें। इसकी गंध से मच्छर दूर रहते हैं।