जबलपुर l सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लमकना में जमीन विवाद को लेकर जेठानी और देवरानी के परिवार आपस में भिड़े दोनों पक्षों के बीच में मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता की लम कना निवासी कल्पना ने रिपोर्ट लिखाई कि वह दोपहर में घर में थी इस दौरान जेठानी सविता का बेटा सचिन सौरभ और बेटी श्वेता उनके घर पहुंची और जमीन विवाद को लेकर लाठी से हमला कर दिया। शोर सुनकर बेटा अंकुर बहु आशी और बेटी प्राची और बीच बचाव करने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई वहीं दूसरे पक्ष से जेठानी सविता ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपने पति राजेंद्र के साथ दुकान पर थी उनके इसी दौरान कल्पना की बेटी विजेंद्र अंकुर बहु आसी उनकी दुकान पर पहुंची और पैसों की मांग कर मारपीट शुरू कर दी। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें दोनों पक्षी एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं फिलहाल सिहोरा पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है l