खरगोन की रहने वाली मोनालिसा के पिता जय सिंह ने  कहा कि उनकी बेटी जो भी कह रही है, वह सफेद झूठ है। मोनालिसा की मां ने भावुक होते हुए कहा, "मोनालिसा खुद को बचाने के लिए ऐसे बयान दे रही है। हमें यकीन है कि उसे कोई पीछे से ये सब सिखा-पढ़ा रहा है।" वहीं खुलासा करते हुए कहा कि डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी बेटी की तरह माना है और उसे सहारा दिया है, ऐसे में उन पर घटिया आरोप लगाना गलत है।