भिंड-जिले के अटेर थाना क्षेत्र के ग्राम रमटा के पास एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए,पत्नी के सामने पति की हत्या,तीन साल की मासूम मौके पर चीखती रही,आरोपी हत्या के बाद मौके से फ़रार।
दरअसल मामला अटेर थाना क्षेत्र का है जहाँ नीलेश जाटव ग्राम खरिका निवासी अपनी ससुराल ग्राम जामुना से अपने ग्रह गाँव खरिका बापस जा रहा था जिसके साथ उसकी पत्नी एवं तीन साल की मासूम बच्ची भी थी युवक जैसे ही लगभग रात 8:30 पर रमटा गाँव के पास पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ लूट करने का प्रयास किया विरोध करने पर बदमाशों के द्वारा युवक में गोली मार दी जो युवक के सीधे सीने में जा धसी गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई मौके से राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई गई वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने बदमाशों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की है पुलिस मामले में आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है एवं आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश भी दे रही है फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।