MP - दिनदहाड़े मैनेजर की कनपटी पर बंदूक अडा़कर बैंक से 14 लाख रुपए लूट कर ले गए लुटेरे
सिंगरौली l नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक सरकारी बैंक से दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट लिए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंगरौली के बैढ़नविंध्य नगर मुख्य मार्ग स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में आज दोपहर हुई इस घटना के बाद पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी करते हुए नाकाबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि लुटेरों के गिरोह में कुल पांच लोग शामिल थे, जिनमें चार नकाबपोश बंदूक लेकर अंदर घुसे थे जबकि एक कट्टा लेकर बैंक के बाहर उन्हें सुरक्षा कवर दे रहा था।
उन्होंने बताया कि लुटेरों ने बैंक के प्रबंधक के कनपटी पर बंदूक लगा दी और 14 लाख रुपये से भरे एक बक्से को ले भागे।


