आइसक्रीम खाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत ,अस्पताल में जारी है इलाज
मंदसौर जिले में आइसक्रीम खाने से 10-15 बच्चे बीमार पड़ गए। आनन फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। ये पूरा मामला जिले के गरोठ के कोटड़ाबुजुर्ग का है, जहां आइसक्रीम खाने के बाद करीब 10 से 15 बच्चे बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों को उल्टी-दस्त और मुंह से झाग आने की शिकायत है। बीमार सभी बच्चों को तुरंत भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार प्राथमिक जांच में बीमारी का कारण दूषित आइसक्रीम बताया जा रहा है।


