खरगोन l महेश्वर में रहने वाली कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। उसके वकील ने कहा कि शादी वैध है और मोनालिसा बालिग हैं। उनके जन्म संबंधी रिकॉर्ड में बदलाव किया गया है, ताकि शादी को अवैध बताया जा सके। सरकार के वकील ने कहा कि मोनालिसा की याचिका में कुछ गलतियाँ हैं। कोर्ट ने मोनालिसा को गलतियों को सुधारने का समय दिया है और सुनवाई की तारीख 23 जून तय की है। सनद रहे कि मोनालिसा महेश्वर के घाट पर माला बेचती थीं और ज्यादा पढ़ी-लिखी भी नहीं हैं। वह अपने परिजनों के साथ महाकुंभ में माला बेचने गई थीं। वहीं से वह इतनी चर्चा में आ गईं कि उन्हें एल्बम, इवेंट और विज्ञापनों के काम मिलने लगे।