विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट द्वारा चुनाव रद्द करने के बाद 19 मार्च को सुनवाई होगी। मल्होत्रा को 20 मार्च तक स्टे लाना जरूरी है, वरना उनकी विधायकी खतरे में पड़ सकती है।ग्वालियर हाईकोर्ट ने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने के आरोप में मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया था और भाजपा नेता रामनिवास रावत को विजेता माना था। 9 मार्च को हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान मल्होत्रा का चुनाव रद्द करते हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन का समय दिया था, जिसकी अवधि 24 मार्च को पूरी होगी। ऐसे में 19 मार्च की सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को विधायक मुकेश मल्होत्रा की याचिका पर सुनवाई करेगा। मल्होत्रा के अनुसार, इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की पीठ करेगी।