भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रूज हादसे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया....

कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री के बंगले का घेराव करने की कोशिश की...

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में 13 मौतों को लेकर आक्रोश जताया गया...

युवा कांग्रेस ने प्रतीकात्मक रूप से 11 अर्थियों के साथ शव यात्रा निकाली...

जवाहर बाल भवन से निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका...

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी...

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग की ओर लाठी-डंडे और प्रतीकात्मक अर्थियां फेंकीं...

पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग किया...

पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों को मौके से खदेड़ दिया गया...

प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई और मंत्री को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया गया...