पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बैरकपुर राष्ट्रगुरु सुरेंद्रनाथ मतगणना केंद्र पर मतगणना के दौरान झड़प हो गई। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। वहीं, कूचबिहार के दिनहाटा में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भी टकराव हुआ, जिसके बाद केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया।

इसी बीच, भाजपा को निर्णायक बढ़त मिलने के साथ ही कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।