अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन से अपने किसी भी तरह के संबंध से साफ इंकार किया। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे सभी आरोप पूरी तरह झूठे और बेबुनियाद हैं। व्हाइट हाउस में बयान देते हुए मेलानिया ने कहा कि उनके बारे में फैल रही ये बातें उनकी छवि खराब करने की कोशिश हैं। उन्होंने आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों में नैतिकता और सम्मान की कमी है। उन्होंने कहा कि मेरे और एपस्टीन को जोड़ने वाले झूठ अब बंद होने चाहिए। ये सिर्फ मेरी छवि खराब करने की कोशिश है।