भोपाल ,28 दिसंबर 2023 से लगातार जारी कुटुंब प्रभात फेरी स्थल पर आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। एक भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। ढोलक मंजिरो की ताल पर भक्तगण झूमते हुए चल रहे थे, और "हर हर महादेव" के जयकारे गूंज रहे थे।
भजनों और कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान शिव की आरती के बाद, सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस आयोजन ने सभी को भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने का अवसर दिया भारत माता की जय।* 9425371902, 7806060607
🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩
टीम कुटुंब प्रभात फेरी