मंडला जिले की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित मंडला गॉट टैलेंट’ कार्यक्रम के ऑडिशन की शुरुआत हो गई है। ऑडिशन के पहले दिन गायन विधा में कुल 65 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

            पहले दिन प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज और सुरों की मिठास से ऐसा समां बांधा कि ऑडिशन स्थल पर मौजूद दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए। कई प्रतिभागियों ने फिल्मी गीतों से लेकर लोकगीतों तक की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

            आयोजकों ने बताया कि जो प्रतिभागी अब तक पंजीयन नहीं करा पाए हैंउनके लिए भी यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक प्रतिभागी स्पॉट रजिस्ट्रेशन झंकार भवन न्यायालय रोड में करवा कर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।

            कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवाओं को उनकी कला के अनुसार उचित मंच प्रदान करना हैताकि वे अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बड़े स्तर पर पहचान बना सकें। मंडला गॉट टैलेंट के दूसरे दिन अर्थात 20 जनवरी को डांस एवं सिंगिंग का ऑडिशन होना है। मंडला गॉट टैलेंट को लेकर युवाओं में उत्साह लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में ऑडिशन में और अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।