ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना में तीन दोस्तों ने मिलकर एक किशोर को लोहे के पाइप से बांध दिया और फिर बेल्ट से उसकी जमकर पिटाई की। यह घटना 12 मार्च को जिन्नातों की मस्जिद के पास हुई बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों और पीड़ित किशोर के बीच गांजा खरीदने के लिए पैसे देने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया।मारपीट करने के बाद आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। करीब 1 मिनट 5 सेकंड का यह वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि किशोर को पाइप से बांधकर बेल्टों से बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश फैल गया और मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।