आस्था के खिलाफ महादेव मेले में रशियन डांसर्स का हुआ बैली डांस,मचा बवाल
अंबाह नगर पालिका के तत्वावधान में आयोजित किये गए मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष, सीएमओ और बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे। साथ ही आयोजन में बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए। ग्रुप और मुंबई से आए गायक-कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। मंच पर तीन रशियन डांसर्स के आते ही दर्शकों में उत्साह भर गया। उन्होंने बैली डांस प्रस्तुत किया, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का जोश भी बढ़ गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महादेव मेले जैसे आस्था से जुड़े कार्यक्रम में इस तरह के डांस शो का आयोजन उचित नहीं है। इससे पहले भी अंबाह मेला कई बार विवादों के घेरे में रह चुका है। ऐसे में एक बार फिर यह आयोजन चर्चा और बहस का केंद्र बन गया है।



