ग्वालियर। मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग। आज ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगडी सभागार में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्रीमती अश्विनी परांजपे जी की गरिमामयी उपस्थिति में विकसित भारत बजट 2026–27 के संदर्भ में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सहभागिता कर बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एवं देश की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत यह जनकल्याणकारी बजट महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु अनेक ऐतिहासिक प्रावधानों के साथ भारत को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध दिशा में अग्रसर करने वाला सिद्ध होगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया जी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी जी, जिला महामंत्री श्री विनय जैन जी, श्री विनोद शर्मा जी, श्री राजू पलैया जी, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता जी, श्रीमती सुमन शर्मा जी, श्रीमती खुशबू गुप्ता जी, श्रीमती मीना जी, श्रीमती ममता भीलवार जी, श्रीमती अर्पणा पाटिल जी, अंजली रायजादा जी, श्रीमती किरणलता भदौरिया जी, श्रीमती ममता भदौरिया जी, श्रीमती मीना चौहान जी, श्रीमती कामना सिंह भदौरिया जी सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।