गुना। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया बुधवार शाम गुना पहुंचीं। यहां उन्होंने 'जिज्जी की पंचायत' रेस्ट्रो मार्ट में आयोजित शक्ति स्वरूपा सम्मान सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान एक रोचक वाकया हुआ, जब उन्होंने वहां रखे एक डमी टेलीफोन को उठाकर चुटकी लेते हुए कहा कि वह 'मिनिस्टर साहब' को कॉल कर रही हैं। इसके अलावा उन्होंने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की सफलता की कहानियां सुनीं और उनके उत्पादों की प्रदर्शनी भी देखी।

कार्यक्रम के दौरान प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने जिज्जी की पंचायत रेस्ट्रो मार्ट में रखे डमी टेलीफोन को देखा। उन्होंने फोन उठाया और कहा कि 'मिनिस्टर साहब से बात कर रही हूं।' बता दें कि इसी टेलीफोन से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कॉल कर चुके हैं। तब उन्होंने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य को कॉल कर पूछा था कि पन्नालाल जी आज किसकी बारी है।