मंत्री का नाम लेकर मैनेजर को धमकाया,मशहूर गायक को मारा, मची अफरा - तफरी,Fir भी दर्ज
इंदौर के लसूड़िया इलाके में स्थित एस्केप वर्ल्ड रिसोर्ट में एक मशहूर सिंगर निलेश के साथ मारपीट का मामला सामने आया है l नशे में धुत्त युवको ने सिंगर का माइक छीनकर और उसके साथ मारपीट की ,जब रिसोर्ट का मैनेजर और स्टाफ आए तो उन्हें एक मंत्री का नाम लेकर धमकाया भी... पुलिस ने सिंगर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है l और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों की तलाश में लगी है, युवको ने रिसोर्ट में काफी देर तक हंगामा मचाया l



