बुरहानपुर l अडगांव में डॉ. बाबा साहब आंबेडकर के बैनर फाड़ने की घटना ने अब बड़े आंदोलन का रूप ले लिया । आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक अर्चना चिटनिस को खुद प्रदर्शनकारियों के बीच आकर जमीन पर बैठना पड़ा l दरअसल शाहपुर के अडगांव में आंबेडकर जयंती के पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब का एक बैनर फाड़ दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय में कार्रवाई न होने से लोगों का गुस्सा भड़क गया।