घर पर हुए कार बम हमले में मंत्री, उनकी पत्नी और दो पोते-पोतियों की भी मौत
माली के रक्षा मंत्री सादियो कामारा की उनके घर पर हुए कार बम हमले में मौत हो गई है। इस हमले में उनकी दूसरी पत्नी और दो पोते-पोतियों की भी जान चली गई है, जिससे पूरे देश में शोक और तनाव का माहौल बन गया है।यह हमला राजधानी बामाको के पास स्थित काती इलाके में हुआ, जो सैन्य शासन का मजबूत गढ़ माना जाता है। सरकार ने रक्षा मंत्री के निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान सादियो कामारा ने हमलावरों का मुकाबला भी किया, लेकिन बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई है।


