बैटिंग के साथ-साथ फील्ड में भी दिखाई रिंकू सिंह ने दमदारी
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को सुपर ओवर में जीत दिलाई हैं। इस जीत के पीछे सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक गहरी व्यक्तिगत भावना भी जुड़ी हुई थी, जिसने इस पारी को और खास बना दिया।व्यक्तिगत दुख के बावजूद रिंकू सिंह ने मैदान पर असाधारण प्रदर्शन किया। जब कोलकाता की टीम 93 रन पर 7 विकेट खोकर मुश्किल में थी, तब उन्होंने पारी को संभालते हुए नाबाद 83 रन बनाए। उनकी इस पारी में धैर्य और आक्रामकता दोनों देखने को मिली, खासकर अंतिम ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर टीम का स्कोर 155 तक पहुंचाया।


