शक्तिमान बोले बंगाल अपने गौरवशाली अतीत की तरफ लौटेगा
मुंबई। अभिनेता मुकेश खन्ना अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वे सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर राय रखते हैं। आज 04 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर उन्होंने रिएक्शन दिया है।मुकेश खन्ना ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'चुनावों में TMC को हराकर, BJP ने पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोक दिया। चुनावों में TMC को हराकर, BJP ने पश्चिम बंगाल को गुंडा राज से मुक्त कराया। चुनावों में TMC को हराकर, BJP ने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को वापस लौटाया। चुनावों में TMC को हराकर, BJP ने ममता के 'दीदीवाद' का पर्दाफाश किया। बंगाल अपने गौरवशाली अतीत और अपनी सांस्कृतिक विरासत की ओर वापस लौटेगा, जिसे ममता 'दीदी' ने पिछले कई वर्षों में नष्ट कर दिया था'। उन्होंने आगे लिखा है, 'अब अगला लक्ष्य पंजाब और केरल होना चाहिए'।


