विधायक समर्थकों का प्रदर्शन, बेरिकेट लगाकर जगह - जगह किया मार्ग अवरुद्ध
देवास विधायक समर्थकों ने नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और शहर में कई जगह बेरिकेट लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने की कोशिश की दरअसल नगर निगम ने शहर से फ्लेक्स हटाए थे l उन फ्लेक्स में देवी जी की तस्वीर भी थी l विधायक समर्थकों का कहना है कि यह देवी जी का अपमान है और धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए l इसको लेकर कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय में भी घुस गए जहां से निकाले गए फ्लेक्स भी बाहर निकाल लाए और नगर निगम कमिश्नर को हटाने के लिए जमकर नारेबाजी होते रही l धरने प्रदर्शन का नेतृत्व स्वयं विधायक पुत्र महाराज विक्रम पवार कर रहे थे दूसरी तरफ नवागत निगमायुक्त दलीप कुमार ने कहा कि शहर में अवैध रूप से फ्लेक्स और होर्डिंग्स लगाए गए थे, जो न केवल यातायात को प्रभावित कर रहे थे बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा कर रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम ने अपनी कार्रवाई की और अब शहर भर से सभी फ्लेक्स और होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं किया जाएगा l



