श्योपुर l महाशिवरात्रि पर हर्ष फायरिंग के एक मामले को लेकर श्योपुर विधायक बाबू जंडेल की मुसीबत बढ़ गई है l उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर भी अब सियासत शुरु गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इस एफआईआर को झूठा और षड्यंत्रपूर्वक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ौदा के अध्यक्ष मुरारीलाल प्रजापति के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ौदा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उसे निरस्त करने की मांग की गई है। महाशिवरात्रि पर ग्राम मुंडला में निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा हर्ष फायरिंग का VIDEO सामने आया था। पारंपरिक शिव बारात गांव में भ्रमण कर रही थी। विधायक घोड़ी पर सवार होकर शामिल हुए। इसी दौरान हवा में फायरिंग का दृश्य कुछ लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।