इंदौर में कांग्रेस कार्यालय घेरने गए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई l  इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल भी हुए इसी बीच भोपाल में भी तनातनी का माहौल था l तभी अचानक एक ऐसा वाक्या हुआ जो एक सकारात्मक और शांति का संदेश दे गया दरअसल भोपाल में प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी गरमाया हुआ था और पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई थी इसी बीच एक भाजपा कार्यकर्ता रास्ता भटककर अनजाने में कांग्रेस मुख्यालय की ओर बढ़ गया। जब विधायक आरिफ मसूद ने देखा कि एक भाजपा कार्यकर्ता, अकेला और परेशान खड़ा है, तो उन्होंने अपनी स्कूटी निकाली, उसे पीछे बैठाया और भीड़भाड़ के बीच से रास्ता बनाते हुए उसे वापस उसकी पार्टी के विरोध प्रदर्शन स्थल तक छोड़कर आए l राजधानी में सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़े थे। पुलिस ने पहले ही भारी बैरिकेडिंग कर रखी थी, जिससे कार्यकर्ता कार्यालय के करीब नहीं पहुंच सके। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। लेकिन इस तनातनी के माहौल में विधायक आरिफ मसूद का भाजपा कार्यकर्ता को स्कूटी पर बिठाए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया l