दो दिन पहले जिस कलेक्टर की तारीफ केंद्रीय मंत्री ने की थी विधायक जी ने उसे आज नाकारा बता दिया
गुना विधायक ने कलेक्टर को बताया नाकारा और वीडियो हुआ वायरल...
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दो दिन पहले की थी तारीफ गुना विधायक पन्नालाल शाक्य आज विक्रमोत्सव में बोले- आप कागजों में काम करते हो...
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दो दिन पहले जिस गुना जिला प्रशासन की तारीफ की थी, उसे आज गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने 'नकारा' बता दिया। नवसंवत्सर के अवसर पर मानस भवन में आयोजित विक्रमोत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की मौजूदगी में विधायक ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए यह टिप्पणी की l


