ग्वालियर की एससी-एसटी विशेष अदालत ने एक अहम मामले में सख्त रुख अपनाते हुए भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी को फरार घोषित कर दिया है। अदालत ने आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।                     कोर्ट का कहना है कि आरोपी लगातार न्यायालय की कार्यवाही से अनुपस्थित रहा और जारी किए गए वारंट के बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी।
दिनेश लोधी के खिलाफ ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है।