यूपी की बहुचर्चित दबंग महिला विधायक पूजा पाल को समाजवादी पार्टी ने अनुशासन हीनता के चलते पार्टी से बाहर कर दिया है l अब वे पार्टी के किसी भी कार्यकम में हिस्सा नहीं ले सकेगी l पूजा, योगी सरकार में क़ानून व्यवस्था की तारीफ करती रही है इसलिए उन पर गाज गिरी है l सपा से निकाले जाने के बाद विधायक पूजा पाल भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि मेरे पति की हत्या की अतीक अहमद ने की थी और फिर योगी सरकार ने मुझे न्याय देते हुए अतीक अहमद को सजा दी। ये कहना गलत नहीं है कि मुझे न्याय मिला है।